सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने निकाली पीडीए पदयात्रा, बीजेपी पर गरजे जिलाध्यक्ष जेपी यादवः महंगाई-बेरोजगारी से किसान-युवा तबाह

POLITICS

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। दिनांक 07/10/2025 समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट स्थित कार्यालय पर मंगलवार को जिला सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट गेट तक पीडीए पद यात्रा निकाली गई। जिला कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेपी यादव ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव विजय यादव ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समय पर बूथ स्तर पर तैयारियों की जरूरत है। सभी सदस्य अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के हित के लिए जो कार्य किए थे उन कार्यों को जाकर बताना। सपा ने सैनिकों के लिए उनके पार्थिव शरीर को घर पहुंचाने का कार्य किया। पेंशन में बढ़ोतरी कराई जिसका फायदा आज भी लोग उठा रहे लेकिन समय के साथ लोग सब कुछ भूल बैठे हैं। आने वाले चुनाव में पीडीए के लोगों से सामंजस्य बनाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करें। अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखें। इस दौरान कुछ नए साथियों को संगठन में जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र दिया गया।इस मौके पर पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, सुरेन्द्र पटेल, अवधेश मौर्या, राजेश भारतीय, आदर्श यादव, संतोष गोयल, झल्लू यादव, बच्चन यादव, महेश यादव, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, तेजबली सिंह, राजेन्द्र, रसीले विश्वकर्मा, महेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सुधीर यादव, जोगेन्दर लाल, पुजारी लाल, गिरीश शुक्ला, दर्शन सिंह, सुनील सिंह, दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।