बलिया–रसड़ा मार्ग से दो एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की उठी मांग- विश्वजीत जायसवाल

स्थानीय समाचार

बलिया–रसड़ा मार्ग से दो एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की उठी मांग- विश्वजीत जायसवाल

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया। पूर्वांचल के महत्वपूर्ण व्यावसायिक एवं व्यापारिक केंद्र रसड़ा रेलवे स्टेशन से दिल्ली, जम्मू समेत अन्य महानगरों के लिए प्रत्यक्ष रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर बलिया–फेफना–रसड़ा–मऊ मार्ग से दो एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि रसड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बड़ी आबादी होने के बावजूद यहां से राजधानी और बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों को मजबूरी में मऊ स्टेशन से यात्रा करनी पड़ती है।

उन्होंने मांग की है कि—

1. वाराणसी–जम्मूतवी के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237/12238) को सप्ताह में चार दिन मऊ जं.–रसड़ा होते हुए बलिया तक बढ़ाया जाए।

2. छपरा–दिल्ली के बीच चलने वाली लोकनायक एक्सप्रेस (15115/15116) को वाया रसड़ा–मऊ–आजमगढ़–शाहगंज मार्ग से संचालित किया जाए।

श्री जायसवाल ने कहा कि यदि इन ट्रेनों का संचालन वाया रसड़ा किया जाता है तो बलिया ही नहीं, बल्कि मऊ और आजमगढ़ जनपद के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्रीय विकास की गति तेज होगी।

पत्रक देने वालों में

धर्मवीर जी,अनुज जायसवाल, आदर्श जायसवाल, ऋषभ जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।