बाबागंज विधायक विनोद सरोज के घर पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज

POLITICS

प्रतापगढ़।

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

अतुल कुमार यादव 

 

बाबागंज विधायक विनोद सरोज के घर पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज

प्रतापगढ़।

कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज रविवार को बाबागंज विधानसभा के विधायक व जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज से मुलाकात करने उनके निज निवास शीतलपुर, रैयापुर पहुंचे। इस दौरान वह आधे घंटे तक उनके आवास पर मौजूद रहे। विधायक विनोद सरोज और सांसद पुष्पेंद्र सरोज के बीच क्षेत्रीय विकास के संदर्भ में काफी विस्तार से वार्ता हुई। बाबागंज विधायक विनोद सरोज से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह केवल शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें क्षेत्र के सतत विकास हेतु चर्चा-परिचर्चा हुई है। दोनों नेताओं के आपस में मिलने से क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म।

 

National Khabar 9 

 

9415860759