संवाददाता : रिंकू सिंह
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर तिराहे पर सहायता केंद्र का आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने शुभारंभ किया जहाँ 24 घंटे सहायता के लिए पुलिस तैनात रहेगी । जानकारी के अनुसार गुरुवार को जीयनपुर कस्बा के मुबारकपुर तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र का आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने फीता काट कर शुभारंभ किया विदित हो मुबारकपुर तिराहे व आसपास क्षेत्र दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ साथ आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान है जहां से जनपद मुख्यालय व मुबारकपुर कस्बा के लिए सड़क संपर्क मार्ग पर नियमित सड़क जाम की समस्या के साथ-साथ दुर्घटना भी होती रहती है जिसको देखते हुए
क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी व जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने मुबारकपुर तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की गई क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि पुलिस सहायता केंद्र पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती की जाएगी जिससे तिराहा व आसपास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या पर पुलिस समय से मौजूद रहेगी वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा दुर्घटना बाहुबली क्षेत्र होने के कारण पुलिस सहायता केंद्र खुलने से दुर्घटना में कमी लाई जा सके वहीं यात्रियों को भी सहूलियत प्रदान की जा सके।




