जल्दी ही इंडियन आयल शुरू करेगा 400 एथेनाल पम्प :नितिन गडकरी

Breaking

रायबरेली: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने जिले को करीब 41 सौ करोड़ की आठ बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी सरकार से पहले  2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 7643 किमी थी, लेकिन अब यह लम्बाई 13 हजार किलोमीटर की हो गई है। केंद्रीय नितिन गडकरी ने कहा कि देश का पहला एक्सप्रेस वे उन्होने मुंबई और पूना के मध्य बनवाया था उस समय वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हुआ करते थे। इस बात की जानकारी जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई जी को हुई तो उन्होंने कहा कि शहरों में तो अच्छे रोड है, लेकिन हिंदुस्तान की आबादी गांवों में रहती है और गांव के लोगो के लिए अच्छे रोड नही है। इस काम के लिए मुझे जिम्मेदारी मिली थी और मैंने मंथन कर छह माह के अंदर अपनी रिपोर्ट दी थी। 15 दिनों के भीतर देश के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने पास किया था जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत हुई थी।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केवल स्मार्ट शहर ही नही स्मार्ट विलेज भी होने चाहिए। गांव समृद्ध होगे तो युवा बाहर पलायन नही करेंगे। उन्होने आगे कहाकि हमारे देश का किसान अब ऊर्जा पैदा करेगा। उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में इंडियन आयल देश में 400 एथेनाल पम्प शुरू करेगा। देश का किसान अब अन्नदाता नही ऊर्जादाता बन गया है। इससे पहले प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले को मिली सौगात से चमक बढ़ेगी। उन्होने कहा कि उन्होने जो भी मांग की उसे हर संभव मंत्री ने पूरा किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता, केसरी पटेल सांसद फूलपुर, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद, सदर विधायक अदिति सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी,लोकसभा प्रभारी बीरेंद्र तिवारी, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, रामलाल अकेला मौजूद रहे।

तीन बड़े कामों की मंच से दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश सिंह ने जिले के विकास को लेकर कुछ मांगे की थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मंच से उन कामों की स्वीकृति दे दी। उन्होंने रायबरेली से लखनऊ के मध्य बछरावां में 158 करोड़ की लागत से छह किलोमीटर लम्बा बाईपास, रायबरेली से लालगंज तक तीस किलोमीटर फोरलेन सड़क को छह माह में बनाने की घोषणा की। इतना ही नहीं उन्होने रायबरेली से लखनऊ के बीच मोहनलालगंज में करोड़ो रुपये की सौगात देते हुए बाईपास बनाने की घोषणा की। साथ ही सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच 134 करोड़ की बनी फोरलेन सड़क में तीन बाईपास बनाने की घोषणा की।

Paytm पेमेंट्स बैंक को झटका, फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने ठोका ₹5.49 करोड़ का जुर्माना