कब्र से बाहर मिला शव, परिजन हैरान, मौके पर बुलानी पड़ गई पुलिस

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी क्षेत्र के सरसौंदी गांव में अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकालकर फेंक दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सरसौदी गांव निवासी समसुर रजा के छोटे भाई कमर रजा (55) का बीते 19 सितंबर को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमर रजा का शव बाहर पड़ा है। पुलिस भी बुला ली गई। कब्र को खोदने के बाद शव को बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। इस अजीबोगरीब घटना से पुलिस व ग्रामीण दंग रह गए।

शव को दोबारा दफन करवाया

परिजनों ने बताया कि वे लोग इंदिरा नगर लखनऊ में रहते हैं। किसी से उनकी दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को दोबारा दफन करवाया। एसएचओ देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह काम असमाजिक तत्वों का लग रहा है। अज्ञात लोगों पर केस दज कर जांच की जा रही है।

खण्ड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने कचरा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में दिलाई गई स्वछता शपथ