भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने चेयरमैन को दी बधाई

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)

जमानिया (गाजीपुर) खबर गाजीपुर के जमानिया से जहां नगर पालिका जमानिया को आदर्श नगर पालिका घोषित होने के उपरांत भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किसासनमोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र यादव व वार्ड सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को मिठाई खिलाकर उनको शुभकामनाएं दी। वही इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि आपके नेतृत्व में नगर पालिका जमानिया का विकास होगा और जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने जमानिया को नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका के रूप में चयन किया है कहीं ना कहीं यह नगर की विकास के प्रति आप की सोच का नतीजा है वही नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि चुनाव जीतने से पहले हमने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद नगर में विकास की गंगा बहाउंगा यही उसका एक छोटा सा उदाहरण है वही आने वाले दिनों में नगर में विकास की गंगा बहेगी, और ट्रिपल इंजन की सरकार की बदौलत ही आज पुरे उत्तर प्रदेश में एक मात्र नगर पालिका जमानिया को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हुआ है। ये तो अभी शुरुवात है आने वाले समय में और बहुत से प्रयास किया जाएगा। जिससे नगर का विकास कार्य हो सके। इस मौक़े पर सभासद मनीष यादव,राहुल वर्मा, शाहिद नियाजी, अहमद अली संतोष कुमार ,भाजपा के आईटी सेल विधानसभा संयोजक संजीत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।