अनिल कनौजिया ब्यूरो प्रमुख
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बीती रात थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अमरा कटेहरा में बृजेश के घर में लिन्टर के नीचे से नकब लगाकर चोर लाखों रुपए के जेवरात 25 हजार रुपए नकद एंव एल सी डी चोरी कर ले गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमरा कटेहरा में बृजेश पुत्र श्याम दुलारे के घर बीती रात चोर लिन्टर के नीचे से नकब लगाकर बहु के जेवरात झुमकी एक जोडी माला सोने का सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठी तीन जोडी पायल,कान के झाला,हाथ फूल,हाफ पेटी,विछिया छः जोडी एंव एल सी डी तथा पचीस हजार रुपये नकद सहित लाखों की चोरी कर ले गये हैं। मौके पर पंहुची कोतवाली बदोसरांय पुलिस जांच में जुट गई है शक के आधार पर दो पड़ोसियों को पकड़ कर पूंछ तांछ कर रही है। वहीं मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा भी जांच पड़ताल की गई है।
थानाध्यक्ष बदोसरांय गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि मामले की छान बीन की जा रही है।




