मेहनगर में छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थानीय समाचार

मेहनगर, आजमगढ़
सवांदाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र मेहनगर में पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार पीड़िता की मां दिन में 1 बजे धान की रोपाई करने अपने खेत में गई हुई थी की मौका देखकर मेरी पुत्री खुशबू चौहान उम्र 24 वर्ष उसके चचेरे देवर प्रताप चौहान पुत्र त्रिभुवन चौहान निवासी विनासेपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने आए दिन छेड़खानी किया करता था, आज भी छेड़खानी किया, जिसमें आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी शादी 2019 में नन्दलाल चौहान पुत्र महातम चौहान निवासी विनासेपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में हुई थी, जो सउदी अरब रहता है । जिसके सम्बन्ध में प्रताप चौहान पुत्र त्रिभुवन चौहान पर मुकदमा पंजीकृत है, मुखबिर खास की सूचना पर प्रताप चौहान मगयी नदी के पुल पर है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना अध्यक्ष मेहनगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र ललित सरोज, दुर्गेश कुमार ने तत्काल पहुंच कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।