थाना चितईपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व कुल धनराशि ₹7030/-नकदी बरामद हुआ

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 09/02/2026पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में,श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.02.2026 को थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत सरायडंगरी घाट पीपल पेड़ के पास से ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए कुल 05 अभियुक्तगण 1-मोहन गौड़ पुत्र दीनानाथ नि0 करमनवीर सुसुवाही थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 58 वर्ष 2. रणजीत पटेल पुत्र स्व0 छविनाथ नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष 3.सुनील कुमार पटेल पुत्र छोटेलाल नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 35 वर्ष 4.पहालू गौड़ पुत्र स्व0 बालकरन नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 45 वर्ष 5. सुजीत कुमार यादव पुत्र राम गोविन्द नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0 0028/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण:–  ताश के 52 पत्ते , जुआ की धनराशि ₹7030/-

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0028/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी।

अभियुक्तगण का नाम व पता –

1-मोहन गौड़ पुत्र दीनानाथ नि0 करमनवीर सुसुवाही थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 58 वर्ष  , 2- रणजीत पटेल पुत्र स्व0 छविनाथ नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष ,  3- सुनील कुमार पटेल पुत्र छोटेलाल नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 35 वर्ष, 4- पहालू गौड़ पुत्र स्व0 बालकरन नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 45 वर्ष , 5- सुजीत कुमार यादव पुत्र राम गोविन्द नि0 सरायडंगरी थाना चितईपुर उम्र 35 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान- थाना चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत सरायडंगरी घाट पीपल पेड़ के पास से ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी उ0नि0 विवेक शुक्ला थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 राकेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 कमलेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

  1. ← Back

    Thank you for your response. ✨

    ← Back

    Thank you for your response. ✨