संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 06/02/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 082/2026 धारा- 109(1) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. ओमकार आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी तरना बाजार, थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष 2. धीरज आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी तरना बाजार, थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष 3. राहुल कुमार पुत्र लच्छू राम निवासी तरना बाजार, शिवपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष को उनके निवास स्थान से दिनांक 06.02.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण:- आवेदक के पुत्र को ईंट व बैट से हमला करने जिससे सिर व अन्य अंगो पर चोट आने आदि आरोपों के संबंध में थाना भेलूपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 082/2026 धारा- 109(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 06.02.2026 को उक्त घटना से संबंधित 03 अभियुक्तगण 1. ओमकार आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी एसएच 13/102 तरना बाजार, थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष 2. धीरज आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी एसएच 13/102 तरना बाजार, थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष 3. राहुल कुमार पुत्र लच्छू राम निवासी एसएच 13/111 बी0 तरना बाजार, शिवपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
ओमकार आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी तरना बाजार, थाना शिवपुर वाराणसी, धीरज आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी तरना बाजार, थाना शिवपुर वाराणसी। राहुल कुमार पुत्र लच्छू राम निवासी तरना बाजार, शिवपुर वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान- अभियुक्तगण उपरोक्त के निवास स्थान से
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 082/2026 धारा- 109(2) बीएनएस थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी। उ0नि0 पवन पाण्डेय चौकी प्रभारी बजरडीहा थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी का0 अनुराग यादव थाना भेलूपुर का0 रामनगीना मौर्या थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी




