खननकर्ताओं के विरुद्ध युवक ने एसडीएम को दिया शिकायत पत्र

स्थानीय समाचार

मानकों को दरकिनार कर किया जा रहा मिट्टी खनन

रामनगर बाराबंकी: तहसील व थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत ग्राम अमोली हिसामपुर में कुछ महीने से खनन ठेकेदारों द्वारा मानक को दरकिनार कर मिट्टी खनन कराया जा रहा है ,जिसको लेकर आज ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम तेलवारी ने उपजिलाधिरी रामनगर को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि तेलवरी में हो रही मिट्टी खनन में ठेकेदारों ने रेलवे की आड़ में अवैध खनन कर सरकारी राजस्व को चूना लगा अपनी खूब जेबें भरी है। यही नहीं मानक को दरकिनार कर खुदाई की गई है, चकमार्ग और चारागाह जैसी सरकारी भूमि पर भी बेखौफ खुदाई की गई है। इतना ही नहीं इन मिट्टी लदे ओवर लोड डंपरों की वजह से बाबू सिंह काका मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इस विषय को लेकर रामनगर एसडीएम ने तहसीलदार से जांच पड़ताल करने के लिए कहा है। अब देखना यह है कि जांच करने के उपरांत इन खनन माफियाओं के ऊपर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है या फिर मामले को ठड़े बस्ते में डाल दिया जाता है।