तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Breaking CRIME स्थानीय समाचार

गाजीपुर 

NK9 सह संपादक पी के त्रिपाठी 

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 

 

 

गाजीपुर। शादियाबाद पुलिस ने रविवार की शाम अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मनिहारी अड़िला मोड़ के पास अवैध असलहा लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम सराय गोकुल निवासी आल्हा सिंह को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शादियाबाद में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।