संवाददाता : मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ । मऊ में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में देखभाल व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हय्यासपुर पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोफियान हासमी पुत्र नूर मोहम्मद हासमी, निवासी करहां बीच महाल, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक काली पॉलिथीन में रखी एक जोड़ी पायल तथा चोरी का माल बेचकर प्राप्त की गई ₹3200 नकद (₹200 के कुल 16 नोट) बरामद किए गए। इस संबंध में थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0 479/2025, धारा 305, 331(4), 317(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उ0नि0 लक्ष्मी प्रकाश उपाध्याय, हे0का0 मनोज शर्मा, का0 अमर प्रताप सिंह एवं का0 अनिल पटेल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




