संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
शारदीय नवरात्री के पूर्व संध्या पर माँ विंध्यवासिनी मंदिर धाम विंध्याचल स्थित पुरानी वीआईपी मार्ग पर उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन को मजबूत बनाने हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा जागरूकता के लिए आयोजित बाइक रैली और पीकेट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिशन शक्ति माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने का सशक्त कदम है तथा इस अभियान के तहत थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां शिकायत निवारण त्वरित होगा महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी पिंक बूथ की सक्रियता और अपराध रोकथाम पर विशेष जोर दिया जाएगा इस अवसर पर साथ में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा जी, श्री लल्लन पाण्डेय जी, श्री महेंद्र जायसवाल जी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो श्री रोहित त्रिपाठी जी रहे !




