कर्जमाफी, पुरानी पेंशन बहाली, महिला सुरक्षा, रोजगार व महंगाई को मुद्दा बनाकर लड़ेंगे चुनाव – पीएल पुनिया

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज पूर्व सांसद पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर कांग्रेस संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की चुनाव तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस महासचिव के.सी.श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के संभावित कांग्रेस उम्मीदवार प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनुज पुनिया मौजूद रहे।बैठक में उपस्थिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि “लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी पर इण्डिया गठबन्धन का फैसला ऐतिहासिक है। आपकी मेहनत से चुनाव परिणाम भी ऐतिहासिक होगा। सभी घटक दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़कर भाजपा को करारी शिकस्त देंगे। किसान की कर्जमाफी, पुरानी पेंशन की बहाली, अन्नदाता को एमएसपी की गारण्टी, महिला सुरक्षा, नौजवानाअें के लिये रोजगार, गैस सिलेण्डर बढ़ती महंगाई को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा जायेंगा।


सम्भावित प्रत्याशी तनुज पुनिया ने संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने से आये कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुए कहा कि “बाराबंकी कृषि प्रधान संसदीय क्षेत्र हैं। यहा के किसान कई तरह की नगदी फसल बोकर भी सही जानकारी के अभाव मे फसल का सही लाभ नही ले पाते है। यदि संसदीय क्षेत्र की आवाम ने हमे अपना आशीर्वाद दिया तो बाराबंकी में एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हमारी पहली कोशिश होगी। इस देश के किसानो का कर्जा कांग्रेस पार्टी की यूपीए सरकार ने माफ किया था। जब इण्डिया गठबन्धन की देश में सरकार बनेगी तो देश का अन्नदाता कर्जा मुक्त होगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली जहां हमारी प्रान्तीय सरकार हैं हमने बहाल की हैं अगर देश की सरकार हमारी बनती हैं तो पुरानी पेंशन बहाली होगी, किसानों को एमएसपी गारण्टी के साथ दी जायेंगी जिसकी विधिवत घोषणा हमारे नेता जननायक राहुल गांधी ने भारत जोडो न्याय यात्रा में कर दी हैं।”तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया, सचिव आदर्श पटेल, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अमरनाथ मिश्रा, के.सी. श्रीवास्तव, रामानुज यादव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, मो. इजहार सिद्दीकी, शिव बहादुर वर्मा, रामहरख रावत, जुल्फी मियां, रमाकान्त मौर्या, कौशल किशोर वर्मा, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, दिलशाद वारसी, विजयपाल गौतम, मो. शफी आजाद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।