मध्य प्रदेश
संवाददाता : चन्द्र देव शाह
मध्यप्रदेश में विवाहित महिलाओ के लिए एक बड़ी खबर है। अब प्रदेश की हर विवाहित महिला को हर माह पैसे मिलेंगे। मिलने वाली राशि 1000 रूपये की होगी। ये पैसे कोई नहीं बल्कि खुद मध्यप्रदेश सरकार देगी। शनिवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में निवास कार्यालय समत्व भवन में मंत्रि- परिषद की इस सम्बन्ध में एक वर्चुअल बैठक अयोजित हुई है।बैठक में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास, आर्थिक स्वालम्बन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार को बनाए रखने एवं महिलाओं के परिवार में निर्णय की भूमिका सुदृढ़ किए जाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 का अनुमोदन किया। योजना में समय-सीमा में स्वीकृति दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
जानिए, 1000 रूपये के लिए क्या है पात्रता ?
प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता होगी। प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जायेगी। किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह 1000 रूपये से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही होगी, तो उस महिला को वह राशि प्रदान कर 1000 रूपये तक राशि की पूर्ति करने का योजना में प्रावधान किया गया है। यह योजना 5 मार्च से आन लाइन फार्म अप्लाई होने जा रहे हैं और पूरे म.प्र. की विवाहित महिलाओं को जिनकी उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होगी उनको जून माह से एक हजार रूपए की नगद राशि उनके आधार से लिंक खाते मे आना शुरू हो जाएगी । यह योजना मध्य प्रदेश की महिलाओ को किसी बरदान से कम नही होगी ।