संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 16/02/2026 पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थाना प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.02.2026 को मु0अ0सं0 0035/2026 धारा 65(2), 351(3) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट थाना चितईपुर कमि० वाराणसी से संबंधित 01 अभियुक्त विकास साहनी उर्फ छेदी उर्फ छेदन पुत्र अंगद साहनी निवासी नई बस्ती टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण दिनांक 15.02.2026 को मुकदमा वादिनी द्वारा खुद की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-0035/2026 धारा 65(2), 351(3) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक- 16/02/2026 को अभियुक्त विकास साहनी उर्फ छेदी उर्फ छेदन पुत्र अंगद साहनी निवासी नई बस्ती टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को निषाद चौक तिराहा के पास से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान- निषाद चौक तिराहा थाना चितईपुर वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- विकास साहनी उर्फ छेदी उर्फ छेदन पुत्र अंगद साहनी निवासी नई बस्ती टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0035/2026 धारा 65(2), 351 (3) बीएनएस व 5 एम/6 पॉक्सो एक्ट थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण –
1. प्र०नि० श्री राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी। 2.उ०नि० उ०नि० राकेश कुमार सिंह थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी। 3. हे0का0 कमलेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 5. हे0का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 6. का0 शेष नारायण थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी




