मशाल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूकता, दिलाई गई शपथ

स्थानीय समाचार

राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी
मतदाता जागरूकता अभियान ‘स्वीप’ के अंतर्गत आज सांय एक मशाल रैली का आयोजन किया गया। यह मशाल रैली ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तथा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से पुलिस लाइन तक निकाली गई। लोकतांत्रिक महोत्सव यानी चुनाव के इस अवसर पर कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन तक मशाल को सभी ने एक दूसरे के हाथों से लेकर पहुंचाया।

पुलिस लाइन में ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने उपस्थित जन को मतदान में सम्मिलित होने एवं चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई।