विन्ध्य कायस्थ परिवार याद किए गए जय प्रकाश नारायण आज जय प्रकाश नारायण के बताए रास्ते पर चल रहा है देश

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मीरजापुर – जय प्रकाश जी कि जयंती के अवसर पर जनपद के प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर बरियाघाट पर विन्ध्य कायस्थ परिवार द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चित्रगुप्त सभा बरियाघाट के अध्यक्ष श्री सुधांशु अस्थाना जी ने किया, बतौर अध्यक्ष श्री जय प्रकाश नारायण जी के जयंती गोष्टी को संबोधित करते हुए श्री अस्थाना जी ने कहा की, जय प्रकाश नारायण जी का सम्पूर्ण जीवन देश, समाज और क्रान्ति को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य बक्ता के रूप में विन्ध्य कायस्थ परिवार के संस्थापक शिवम श्रीवास्तव (Advocate) ने कहा कि जय प्रकाश नारायण जी भारतीय स्वतन्त्रता, संग्राम सेनानी और राजनेता थे। उन्होंने 1970 में इंदिर। गाँधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने उस समय के बर्तमान सरकार को हटाने के लिए सम्पूर्ण क्रान्ति नामल आन्दोलन चालाबा था। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जय प्रकाश नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में, दिव्याश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव. अंकुर श्रीवास्तव, सुशील श्रीव श्रीवास्तव, मुकेश, पप्पन जी आदि लोग रहे उपस्थित।