विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सादात ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत में संपन्न

स्थानीय समाचार

गाजीपुर

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी सह संपादक 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सादात ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत में संपन्न

 

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को सादात विकास खंड अंतर्गत शिकारपुर ग्राम पंचायत में पहुंची। जिसमे मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राम जिला उपाध्यक्ष जी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकम को आगे बढ़ाया
इस यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। आयुष्मान कार्ड के बारे में भी लाभार्थियों को बताया गया। ग्राम पंचायत शिकारपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से
लाभान्वित किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म दिखाया गया, कार्यक्रम के डे-अफसर एडीओ कोपरेटिव रुद्र प्रकाश जी रहे तथा कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधी ड्रा. शभु नाथ यादव से किया।
उक्त अवसर पर ब्लाक के कर्मचारियों ने ग्रामीणों समेत कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रीना यादव,सचिव राजेश कुमार, पशु पालन विभाग राजेश यादव , कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग मनोज सोनकर शिवपुजन चौहान पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष बीजेपी के वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय, उपेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष मोतीलाल विश्वकर्मा रघुवंश सिंह विधानसभा प्रभारी जखनिया वह समस्त अधिकारीगढ़ को कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही साथ ग्राम सभा के सम्मानित ग्राम वासियों का भी मौजूदगी रहा