दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद के अलियाबाद में बजरंग विजय आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। अलियाबाद में चल रही श्री राम विवाहोत्सव में बुधवार को जनकपुरी में फुलवारी का मंचन किया गया। जनक नंदिनी सीता व अष्टसखी संवाद को सुनने के लिए दर्शकों की भीड़ रामलीला मैदान में डटी रही। रामलीला मैदान में राम विवाहोत्सव पर मेला भी लगा। भगवान श्री राम का किरदार अंकुल कुमार और भगवान लक्ष्मण का किरदार अंकित ने निभाया। दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय और बाबा अनुज छोटा योगी ने भगवान का माल्यार्पण किया। रामलीला में श्रीरामजन्मोत्सव, बाल लीला, ताड़कावध, पुष्पवाटिका लीला, धनुषयज्ञ का मंचन किया गया। धनुष टूटते ही हर तरफ जय श्री राम के जयकारे लगने लगे और लक्ष्मण परशुराम संवाद भी हुआ। विवाहोपरांत भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को नगर भ्रमण भी कराया गया। शिव प्रकाश मिश्रा, महेश गुप्ता, लाला हरिश्चंद्र, रामसेवक, हरिभजन समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
