सोशल मीडिया पर पैसा लेते वीडियो वायरल ,जिम्मेदारों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय समाचार

संत कबीर नगर

पैसा लेते वीडियो वायरल,प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर तेजी से यूपी को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक अंजना नायक का वायरल वीडियो जिम्मेदारों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
वही कार्यालय पर पीसीएफ क्रय केंद्रों के प्रभारियों ने प्रदर्शन कर बताया कि केंद्रों पर बोरी मुहैया कराए जाने के लिए कार्यालय के जिम्मेदारों के द्वारा पैसे की मांग की जाती है ना देने पर उन्हें बोरियां उपलब्ध नहीं कराई जाती जिससे भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वही चावल और गेहूं में भी कमीशन की मांग किए जाने का पीसीएस क्रय केंद्रों के संचालकों ने लगाया है। पीसीएस क्रय केंद्र के संचालक मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिला प्रबंधक अंजना नायक से तरसते हैं हर बात में पैसे की मांग की जाती है ना देने पर तरह तरह की धमकियां दी जाती है। प्रदर्शन कर रहे क्रय केंद्र के संचालकों ने बताया है कि पूर्व में भी इनके इसी रवैए की वजह से जिलाधिकारी द्वारा इन पर कार्रवाई की गई थी लेकिन फिर उन्हीं बातों को जिला प्रबंधक द्वारा दोहराया जा रहा है। प्रदर्शन कर उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

रिपोर्ट- आशीष शर्मा