नही रहे विहिप के विभाग मंत्री, क्षेत्र में शोक की लहर

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला/रामनगर बाराबंकी: नगर पंचायत रामनगर के समाजसेवी प्रसिद्ध चिकित्सक एवं विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे राजू का संक्षिप्त बीमारी के चलते आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही समूचे कस्बे व विहिप कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे विगत दस दिनों से बीमार चल रहे थे। आज शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ मे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आप विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड,जिला, विभाग के विभिन्न दायित्व पर रहे। उनके आवास पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक, पूर्व अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, पूर्व सभासद संत कुमार उपाध्याय, सभासद राम मोहन शुक्ला, अवनीश मिश्रा, राजेश शुक्ला, शुभम जायसवाल, एसपी शुक्ला, विवेक शुक्ला, अनूप पांडे, विहिप के जिला मंत्री राहुल कुमार, सनी मिश्रा, निर्मल मिश्रा, राहुल मौर्य, अंशु शुक्ला, राम कैलाश, सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://nationalkhabar9.com/login/?redirect_to=https%3A%2F%2Fnationalkhabar9.com%2Fwp-admin%2Fpost-new.php&reauth=1&utm_campaign=shareaholic&utm_medium=copy_link&utm_source=bookmark