थाना लंका पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बुलेट बरामद

CRIME

संवाद दाता:- सलीम जावेद 

वाराणसी। 15/03/2026 अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0132/2026, धारा- 303(2) व 317(2) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त लोकेश पुत्र स्व संजय राय पता ग्राम व पोस्ट अमिला थाना घोसी जिला मऊ उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 14.03.2026 मदरवा के पास से समय 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया व चोरी की बुलेट बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।   

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- लोकेश पुत्र स्व संजय राय पता ग्राम व पोस्ट अमिला थाना घोसी जिला मऊ उम्र करीब 30 वर्ष ।

घटना का विवरण– दिनांक- 11.03.2026 को आवेदक का एक किता प्राप्त प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं का वाहन बुलेट संख्या UP 67 V 0020 को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना लंका में मु0अ0सं0- 0132/2026, धारा- 303(2) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत किया गया था ।

अभियुक्त से पुलिस पूछताछ विवरण:- अभियुक्त लोकेश पुत्र स्व संजय राय पता ग्राम व पोस्ट अमिला थाना घोसी जिला मऊ उम्र करीब 30 वर्ष पूछने बता रहा है कि मैने बुलेट गंगोत्री विहार कालोनी नगवा से चोरी किया था । जिसको मैनें मदरवा के पास गंगा नदी के किनारे पेड के पास छुपा लिया था जब दो चार दिन बीत जाते तो मैं बुलेट वहां से उठाकर अपने घर ले कर चला जाता । मैने बुलेट अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी किया था ।

अभियुक्त के पास से बरामदगी- 01 बुलेट Grey रंग से चेक किया गया तो वाहन नं. UP67V0020 

गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समयः- स्थान- मदरवा के पास से समय 22.30 दिनांक 14.03.2026

आपराधिक इतिहास/अभियोग विवरण- मु0अ0सं0 0132/2026 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस थाना लंका कमि0 वाराणसी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण – 

प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार थाना लंका कमि0 वाराणसी। उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह चौकी प्र0 नगवा लंका कमि0 वाराणसी। उ0नि0 राहुल थाना लंका कमि0 वाराणसी। का. कृष्णकांत पाण्डेय थाना लंका कमि0 वाराणसी। का. अमित शुक्ला थाना लंका कमि0 वाराणसी। का. सूरज सिंह थाना लंका कमि0 वाराणसी। का. पवन यादव थाना लंका कमि0 वाराणसी। का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी