नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़वल शुगर मिल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े दर्जनों डंपर से यातायात बाधित हो रहा था। उस मार्ग से जब हमारे संवाददाता निकले तो इसकी सूचना कस्बा उप निरीक्षक अखिलेश कुमार को दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े दस वाहनों का चालान किया।
उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि बेतर तीब ढंग से खड़े पत्थर लोड दस डंपरों का चालान किया गया है जिसमें सात डंपरों के चालान की पुष्टि ऑनलाइन हो गई है।
बताते चले की डंपरों और ट्रकों के अवैध तरीके से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतर तीब ढंग से खड़े होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। क्षेत्र में इस बांदा-बहराइच राजमार्ग को दुर्घटनाओं का राजमार्ग भी कहा जाने लगा है। इस प्रकार से यदि बेतर तीब ढंग से खड़े वाहनों पर यदि प्रशासन का हंटर चले तो निश्चय ही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सकता है।




