उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 64,पदनाम- कनिष्ठ सहायक – डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य (इंटरमीडिएट स्तरीय) की चयन संस्तुति परिणाम में राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों का परिणाम जारी ना होना।

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता- ईश्वर सिंह

 

 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 64,कनिष्ठ सहायक – डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य (इंटरमीडिएट स्तरीय) का चयन संस्तुति परिणाम 767 पदों के सापेक्ष 712 पदों पर 26 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। शेष 55 सीटें में, जिनमें कि राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों का चयन होना था, का परिणाम जारी नहीं किया गया है, और ना ही आयोग द्वारा इस विषय में कोई भी सूचना अलग से या चयन संस्तुति परिणाम में प्रकाशित की गई है।

इस संदर्भ में 27 फरवरी 2026 को  रा० आ० आश्रितों के आयोग जाने के उपरांत, माननीय आयोग द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई कि – चूंकि रा० आ० आश्रित प्रमाण पत्र, फॉर्म आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि (1 Nov 2024) के उपरांत जारी किए गए हैं, इसलिए रा० आ० आश्रितों का चयन संस्तुति परिणाम माननीय आयोग द्वारा रोका गया है एवं आयोग का कहना है कि कार्मिक विभाग से इस संदर्भ में पत्राचार गतिमान है। उन्होंने धामी से अनुरोध किया कि आपके द्वारा यदि इस संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाता है तो हमारा रिजल्ट भी जल्द से जल्द जारी हो जाएगा। शासन द्वारा आश्रित प्रमाण पत्र बनने ही नोटिफिकेशन आने के बाद प्रारंभ किए गए थे, तो इसमें अभ्यर्थियों का क्या दोष है। जबकि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 63, प्रारूपकार में उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों और उनके आश्रितों को उनके लिए तय पदों पर आरक्षण का लाभ दिया गया है। वहीं सी एम धामी से अनुरोध किया कि इस प्रकरण का सकारात्मक हल निकालने की कृपा करें ताकि चिन्हित आन्दोलनकारियों या उनके आश्रितों को उपरोक्त परीक्षा के अंतिम चयन संस्तुति परिणाम में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल सके।