संवाददाता : बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में तैनात दो चिकित्सा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर रात उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा और सुदृढ़ बनाने के लिए परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमर शहीद राजा जयपाल सिंह 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया में तैनात डॉक्टर सुरेंद्र कुमार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ में पदासीन किया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ परामर्शदाता मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में तैनात डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमर शहीद राजा जयपाल सिंह 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया आजमगढ़ मैं पदासीन किया गया। दोनों चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नई तैनाती स्थल पर पद ग्रहण करने का आदेश पारित हुआ।




