लेखपाल संघ सगड़ी अध्यक्ष बने उत्तम सिंह तो मंत्री स्नेहिल राय

स्थानीय समाचार

आजमगढ़-सगड़ी
संवाददाता : रिंकू सिंह
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सगड़ी के लेखपाल संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। आजमगढ़ लेखपाल संघ कार्यकारिणी के निर्वाचन अधिकारी शकील अहमद की देखरेख में किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर उत्तम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष है राम सागर सोनी मंत्री स्नेहिल राय उपमंत्री अनीता चौहान कोषाध्यक्ष अंकित राय आय-व्यय निरीक्षक हीरालाल यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं चुनाव के पूर्व समस्त लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों आदि की तहसील सभागार में लेखपाल संघ चुनाव को लेकर के एक बैठक की गई जहां सभी से नाम मांगे गए जिस पर 7 लोगों को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। बड़े ही शांतिपूर्ण निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर भव्य रुप से चुनाव संपन्न किया गया वह शपथ दिलाई गई इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह द्वारा माल्यार्पण कर निर्विरोध पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान शकील अहमद जिला संयोजक ने कहा कि यह कर्मचारियों के संगठन का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। जिसमें आप सब लोग सहभागिता करते हुए। एक दूसरे के तालमेल व सहयोग के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। जबकि लेखपाल संघ अध्यक्ष सगड़ी उत्तम सिंह ने कहा कि। जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दोबारा आप लोगों के स्नेह प्यार के द्वारा प्राप्त हुई है। उसका मैं ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा, व समस्त कर्मचारियों को साथ लेकर कार्य करने व सहयोग करता रहूंगा, जहां भी। आवश्यकता होगी हमारे कर्मचारियों कि वहां हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। इस दौरान राम कृपाल सिंह, राकेश पांडे, संतोष, अनिल सिंह,प्रदीप श्रीवास्तव, रामप्यारे यादव, अरविंद कुमार, यादव अंजनी, कुमार तिवारी, हरेंद्र यादव, रामबचन, रामायण राजभर, ओंकार सोनकर, सुजीत कुमार, नवीन कुमार, आदि रहे ।