यूनियन बैंक जखनिया की सख्त कार्रवाई बकादार के मकान की नीलामी संपन्न
गाजीपुर
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा जखनिया द्वारा बकाया रीड की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए बकायेदार के मकान की नीलामी की गई जामवंती देवी पत्नी राजेश गॉड निवासी ग्राम गुदकुड़ा ने 346000 (तीन लाख छियालिस हजार) ऋण लिया था कई बार बैंक द्वारा वसूली नोटिस भेजी गई जिसको नजर अंदाज करते हुए किसी प्रकार की ऋण अदायगी नहीं की गई यह नीलामी प्रक्रिया नायब तहसीलदार जखनिया तथा पुलिस बल के अलावा प्राधिकृत अधिकारी यूनियन बैंक गाज़ीपुर श्री विनोद कुमार जी तथा देवेंद्र कुमार राय एडवोकेट (लीगल एडवाइजर यूनियन बैंक) की अध्यक्षता में नीलामी की कार्रवाई सुनिश्चित की गई यह नीलामी अर्चना चौधरी पत्नी सोमनाथ रामनिवासी भुरकुंडा जनपद गाजीपुर के पक्ष में कब्जा दिलाया गया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से करवाई संपन्न हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित बकायादार द्वारा लंबे समय से बैंक का रन आधा नहीं किया जा रहा था बैंक द्वारा बार-बार नोटिस और अवसर दिए जाने के बावजूद बकाया जमा नहीं किया तब नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपत्ति की नीलामी कराई गई तथा यूनियन बैंक शाखा जखनिया के ब्रांच मैनेजर द्वारा समस्त बकायेदार से अपील की गई की समय रहते बैंक की बकाया राशि का भुगतान करें अन्यथा विवस होकर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी




