उत्तराखंड:
संवाददाता – ईश्वर सिंह
उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी स्ट्राइक जारी रखी है। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल करते हुए एक तस्कर को स्मैक के साथ दबोचा है।
नशे के खिलाफ उधम सिंह नगर के खटीमा पुलिस का प्रहार, ताजा मामले में पुलिस ने मोहम्मद अमान पुत्र अलाउद्दीन निवासी वार्ड 4 खान्का मस्जिद के पास इस्लामनगर निवासी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 3.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर रोका गया था। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे की यह खेप मिली। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व खटीमा चौकी के उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल ने किया, जिसमें कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल इसाक मोहम्मद की मुख्य भूमिका रही।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।




