छप्पर सहित दीवाल गिरने से दो गौवंश की मौत

स्थानीय समाचार

 

नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी:- तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरहा में बीती शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना हो गयी। दो दिनों से हो रही बरसात व तेज हवाओं के चलते देर रात पक्की दीवाल सहित छप्पर गिर गया जिसके कारण बंगले के अंदर खूंटे से बंधे दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोबरहा निवासी रामफल पुत्र परशुराम की गाय व बछिया छप्पर के नीचे खूंटे से बंधी थी। देर रात पक्की दीवाल सहित छप्पर गिर गया। दीवाल गिरने की आवाज सुन परिजन उठ पड़े और जब यह सब देखा तो रोना-धोना शुरू कर दिया। शोरगुल सुन ग्रामीण भी इकट्ठा होने लगे और छप्पर को हटाने लगे। काफी मशक्कत के बाद छप्पर हटाया गया तब तक दोनों गौवंश की मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गयी है।