*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री* *लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किया गया* *श्रद्धा सुमन अर्पित*
संवाददाता- ईश्वर सिंह
- आज देश भर में जहां दो अक्टूबर के शुभ अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया गया, वहीं आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, संस्थानों, विद्यालयों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा झंडारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

- इसी क्रम में आज खटीमा के झनकईया थाना में भी थाना रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में झंडारोहण कर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके योगदान को याद कर गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसआई प्रदीप कुमार शर्मा, एसआई मनोज सिंह धोनी, राजेंद्र जोशी तथा ताजुद्दीन सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




