प्रतापगढ़।
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
अतुल कुमार यादव
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तुलसी सदन में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
जिले के तुलसी सदन (हादी हॉल) में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 1947 के उस क्रूर घटना का स्मरण कराता है जब हमारे महान राष्ट्र को राजनीतिक स्वार्थ के लिए बांट दिया गया था। उन्होंने उन सभी लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जिन्होंने इस दौरान अपनी जान गंवाई।मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मातृभूमि के उन बेटे-बेटियों को नमन किया जिन्हें हिंसा के उन्माद में अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा था कि यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं मजबूत होंगें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी भी मौजूद रहे और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर नमन करते हुए अपने वक्तव्य में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के विषय में बताया। डीएम शिव सहाय अवस्थी द्वारा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और मौन जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरज ओझा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमलता सिंह, जिला महामंत्री राजेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र शुक्ला, पवन गौतम, पप्पू सिंह ,विशाल सिंह, गिरधारी सिंह संजय सिंह, मनजीत छाबरा, प्रमोद पांडे, विद्या सागर, बब्बू शुक्ला सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
National Khabar 9
9415860759




