बलिया में दर्दनाक हादसा: 40 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी, दो की मौत, कई लापता

Breaking

बलिया:  यूपी की बलिया में आज सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। माल्देपुर गंगा घाट पर 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गयी। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी और दो दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूब रहे लोगों को निकाला जा रहा है। वहीं कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब नौ बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए नाव पर सवार होकर करीब 40 लोगों जा रहे थी नाव ओवरलोड होने के चलते नदी में पलट गयी। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई को गंभीर बताया जा रहा है।

नाव डूबता देखता अफरा तफरी का माहौल मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। दो महिलाओं का शव बरामद हो गया है। अन्य की तलाश जारी है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

राशिफल: 22 मई, 2023