मेष
आज अधिकारी आपका खुलकर समर्थन कर सकते हैं। आप जिसको सलाह देंगे उसको बहुत लाभ मिलेगा। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करेंगे। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाए रखें। वैवाहिक जीवन सुखदायी रहेगा।
वृष
आज चापलूस लोगों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। ऑफिस की समस्याओं के कारण घर में समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। माता-पिता की सेवा में लगे रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
मिथुन
आज अल्प प्रयासों से आपके काम बन जाएंगे। अपनी सफलता से कम संतुष्ट रहेंगे। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी विशेष रुचि रहेगी। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे।
कर्क
आज आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। मित्रों के साथ शाम को चर्चाओं का आनंद लेंगे। व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें।
सिंह
आज दिन की शुरूआत में किसी कारणवश थोड़े चिंतित रहेंगे। आर्थिक कारणों से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विचारों को काफी अच्छी तरह से लोगों के सामने व्यक्त कर पाएंगे। उधार लेन-देन के कारण परेशानी होगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में शानदार सफलता मिल सकती है।
तुला
आज करियर में पहले की गई मेहनत का आपको परिणाम प्राप्त होगा। आपका धन अतिरिक्त खर्च हो सकता है। आपके दिमाग में करियर को लेकर रचनात्मक विचार पैदा होंगे। सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय रहेंगे।
वृश्चिक
आज व्यापारी वर्ग पूरी तन्मयता के साथ अपने बिजनेस को बढ़ाने में जुटे रहेंगे। बॉस की कुछ बातें आपको बुरी लग सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें। विद्यार्थियों को मनोवांछित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।
धनु
आज का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी मदद करेंगे। नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। इसका लाभ आपको भविष्य में भी अवश्य होगा। आप जो भी काम सोचेंगे उसे बिना रुकावट के पूरा ही कर लेंगे।
मकर
आज आपके अटके हुए कार्य बड़ी सहजता से बन जाएंगे। विदेशी भूमि पर जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार को आप पूरा समय देंगे। पिता के साथ कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
कुंभ
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा उदासीन रहेगा। मित्रों और गुरुतुल्य व्यक्तियों का सानिध्य आपको तनाव से उबारने में मदद करेगा। घर पर मन नहीं लगेगा। रक्तचाप के रोगी ज्यादा गुस्सा करने से बचें। धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन अवश्य करें।
मीन
आज आप व्यवसाय में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर सकते हैं। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। दूसरों के काम में कमियां न निकालें। कमीशन संबंधी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है। पुरानी बीमारियां दोबारा उभर सकती हैं।