रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
कस्बा रामनगर के बुढ़वल चौराहे पर आज सुबह घर जाते समय भगवान देई पाटन शाह विद्यालय की एक छात्रा शिवानी अवस्थी पुत्री अजय कुमार अवस्थी निवासी ग्राम अमोली कलां का पैर ट्रक के नीचे आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो गई। इसके बाद चौराहे पर जोर-जोर से शोर शराबा होने होने लगा व भीड़ इकट्ठा हो गई।
शोर शराबा सुन ट्रक चालक तत्काल ट्रक रोक कर नीचे उतरा।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने छात्रा को उठाकर डॉ.बी.पी.सिंह के क्लीनिक पर ले गए जहां पर उसका उपचार हुआ।
सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने ट्रक व ट्रक चालक को अपने हिरासत में ले लिया तथा परिजनों के आने पर ट्रक चालक ने छात्रा को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराया।
बताते चले कि कस्बा रामनगर के बुढ़वल चौराहे स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर कभी-कभी राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
ज्ञात हो कि इसी चौराहे पर बीते दिनों में ट्रक के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी लेकिन उसके बाद भी प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
बुढ़वल चौराहे पर भीषण जाम लगने का मुख्य कारण सड़कों पर भारी अतिक्रमण है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बुढ़वल चौराहे पर पुलिस की घोर लापरवाही भी बताई जा रही है।
चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी आसपास की दुकानों पर बैठे चाय पीते व मोबाइल में मस्त रहते हैं। सुबह से ही हाईवे पर अमरूद व फल की दुकान सड़कों तक लगी रहती है जिससे राहगीरों को एक बड़ी परेशानी उठाना पड़ता है।




