हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैदपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम

Breaking Special स्थानीय समाचार

गाज़ीपुर/सैदपुर

National खबर 9: सहसंपादक पुनित कुमार त्रिपाठी 

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैदपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम

 

गाजीपुर सैदपुर।’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सैदपुर में आज मंगलवार को तहसील से तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

 

कार्यक्रम की शुरुआत तहसील से तिरमुहानी होते हुए थाना के पास से टाउन नेशनल कॉलेज तक के मार्ग पर आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में तिरंगे व देश के प्रति सम्मान का भाव जगाना है।

 

इस तिरंगा यात्रा में कई विभागों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में SDM सैदपुर, रविश कुमार, तहसीलदार देवेंद्र जी, नायब तहसीलदार विजय कांत पाण्डेय, इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह, और टाउन इंचार्ज मनोज कुमार पाण्डेय के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 13-15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया