
सवांदाता सत्यवान सिंह चौहान
आप विधायक दिलीप पांडे ने बताया कि कल सभी विधायकों से संपर्क किया गया था और जिन विधायकों से संपर्क नहीं हो सका है, उनसे हो जाएगा। बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को मिलाकर पार्टी के 62 में से 52 विधायक सीएम आवास पर प्रस्तावित बैठक के लिए पहुंच चुके हैं। बैठक 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन उसमें अब देर हो रही है। बुधवार को आबकारी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग और विधायकों को करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने के मसले पर चर्चा हुई। बाद में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।




