खटीमा में बाघ ने दो लोगों को किया घायल

Uncategorized

बाघ ने दो लोगो पे किया जानलेवा हमला
स्थान – खटीमा
रिपोर्ट, = ईश्वर सिंह 

  •   जनपद ऊधम सिंह नगर सीमांत खटीमा के ग्राम बग्घा 54 निवासी मदन सिंह पुत्र नैन सिंह और उमेश सिंह पुत्र कुबेर सिंह जो आज सुबह करीब 7:30 बजे बग्गा 54 से बनबसा कैंटीन को जा रहे थे, गांव से लगभग 3 किलो मीटर के पास घात लगाए बैठा हुआ बाघ ने उन पर हमला कर दिया मदन सिंह द्वारा बाइक को तेज चलाने के द्वारा अपनी जान बचाई।

वही उमेश सिंह और मदन सिंह के दाहिने पैर को जख्मी कर बाघ जंगल की ओर चला गया। घटना के तुरंत बाद एक राहगीर जो खटीमा से बग्गा 54 जा रहा था, उसने इन दोनों व्यक्तियों की मदद की और गांव वालों को सूचना भी दी जिनके बाद दोनों घायलों को खटीमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,

वहीं इस पर खटीमा नागरिक चिकित्सालय के डॉ बी पी सिंह ने बताया कि आज सुबह दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है उनकी हालत पहले से अब काफी सही बतायी जा रही हैं। वही घायलों का उपचार किया जा रहे लोगों का हाल जानने पहुंचे छेत्रीय विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, साथ ही हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया।