भुडकुडा अंतर्गत मस्तीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की हुई मौत

स्थानीय समाचार

     गाजीपुर जखनिया
संवाददाता : उग्रसेन सिंह

गाजीपुर जखनिया अंतर्गत देर शाम को शुरू हुई बरसात में आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई मुकेश पुत्र सुरेंद्र सरोज 13 वर्ष, सागर सरोज पुत्र शीतला प्रसाद 15 वर्ष, अभिषेक पुत्र मोती 12 वर्ष ,सभी ग्राम मस्तीपुर कोतवाली भुड कुडा के रहने वाले हैं इनके साथ में आशीष पुत्र जितेंद्र 10 वर्ष वह भी घायल है जिसका इलाज चल रहा है सभी लोग गांव के बगल में मंगाई नदी के किनारे पशुओं को लेकर चराने गए थे उसी समय अचानक शुरू हुई तेज बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीनों बच्चे अचेत हो गए बगल में धान की रोपाई कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तब गांव वालों सभी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर से बात करने पर उन्होंने बताया कि 3 बच्चो की मौत हो चुकी है एक अन्य का इलाज चल रहा है