बिजली के तार से निकली चिंगारी से तीन बीघा फसल जलकर राख

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)

 

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात लगभग आठ बजे ग्राम पंचायत विछलखा के खेतों में बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने गेहूँ की फसल को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण तीन बीघा फसल जलकर राख हो गयी।

फसल में आग लगते ही ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों से आग बुझाना चाहा लेकिन आग बुझाने में असफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार विछलखा निवासी राज नरायण मिश्रा की तीन बीघा गेंहूँ की फसल लगी थी।

ग्यारह हजार वोल्ट की हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी से फसल जलकर राख़ हो गयी।

पीड़ित किसान ने प्रशाशन से जली हुई फसल को लेकर मुवावजे की मांग की है