संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 27/01/2026 श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों एवं मादक पदार्थों व अवैध दवाओं के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस व SIT की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु०अ०स०- 235/2025 धारा 8/21/29/26(d) NDPS ACT व 61(2),336(2),338,340(2), 318(4) BNS वांछित व मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी 03 अभियुक्तगण 01. विकास सिंह पुत्र- नरसिंह पता- ग्राम व पोस्ट नरवे, थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष 02. आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक के 60/33 सिद्धमाता गली गोलघर मैदागिन वाराणसी उम्र 27 वर्ष 03. अंकित कुमार श्रीवास्तव पुत्र/अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पता- ख्वाजा दोस्त निकट, रामचरित्र मन्दिर, सदर, कोतवाली, जौनपुर उम्र-30 वर्ष को दिनांक 27.01.2026 को जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण – कोडीन कफ सिरप मामले से संबंधित मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी व थाना कोतवाली में पंजीकृत मु०अ०सं०- 235/2025, धारा 8/21/29/26(d) NDPS ACT व 61(2),336 (2),338,340(2), 318(4) BNS में वांछित 03 अभियुक्तगण विकास सिंह उपरोक्त, 02. आकाश पाठक उपरोक्त व 03. अंकित श्रीवास्तव उपरोक्त, को थाना कोतवाली पुलिस व SIT की संयुक्त टीम द्वारा को जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण का विवरण –
1.अभियुक्त विकास सिंह पुत्र नरसिंह पता ग्राम व पोस्ट नरवे, थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़ उम्र-34 वर्ष, जो वर्तमान में जौनपुर में अब रह रहा था। इसके द्वारा देवनाथ फार्मेसी से 5,13,000 बॉटल्स सैली फ़र्मा से लगभग 15 करोड़ का बिजनेस किया गया। कोडीन कफ सिरप मामले का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का करीबी था तथा तस्करी में पैसो का लेन देन का कार्य करता था। पुलिस द्वारा 50,000/- का घोषित इनामिया था व थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-235/2025 में वांछित है।
2. अभियुक्त आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक के 60/33 सिद्धमाता गली गोलघर मैदागिन वाराणसी उम्र-27 वर्ष । शुभम जायसवाल और आकाश पाठक दोनों मेड रेमेडी लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड जो एक फर्जी फर्म है के को-डायरेक्टर हैं। शुभम जायसवाल ने अपने साइन से कम्पीटेंट सर्टिफिकेट जारी किया। अभियुक्त आकाश पाठक शुभम का करीबी दोस्त है जिसने पूरे तस्करी में शुभम के दाहिने हाथ का काम किया। पुलिस द्वारा 50,000/- रुपये का इनामिया घोषित है। थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0-235/2025 का वांछित है।
3. अभियुक्त अंकित श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पता- ख्वाजा दोस्त निकट, रामचरित्र मन्दिर, सदर, कोतवाली, जौनपुर उम्र-30 वर्ष जो अभियुक्त विकास सिंह का साथी है व जनपद जौनपुर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-0354/2025 धारा-318(4), 338, 336(3), 340(2), 61 (2) BNS व धारा 21 (ग), 27 (क), 29 एनडीपीएस एक्ट में लिखे गए कफ सिरप मुकदमे का वांछित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –
1. विकास सिंह पुत्र- नरसिंह पता ग्राम व पोस्ट नरवे, थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़।
2. आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक के सिद्धमाता गली गोलघर मैदागिन वाराणसी।
3. अंकित श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पता ख्वाजा दोस्त निकट, रामचरित्र मन्दिर, सदर, कोतवाली, जौनपुर ।
गिरफ्तारी का स्थान-स्थान- जनपद सिद्धार्थनगर से।
संबंधित अभियोग का विवरण मु0अ0सं0- 235/25 धारा 8/21/29/26 (d) NDPS ACT व 61(2),336(2),338,340(2), 318(4) BNS थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री दयाशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
2. उ०नि० विकास पांडे एसआईटी टीम
3. उ०नि० अंकित कुमार सिंह थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी/एसआईटी टीम
4. उ०नि० अजीत मौर्य एसआईटी टीम
5. उ0नि0 मनीष सिंह एसआईटी टीम
6. उ0नि0 अमन सिंह थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी/एसआईटी टीम
7. का0 अखिलेश कुमार थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी/एसआईटी टीम
8. का0 नीरज मौर्या एसआईटी टीम9. का० सुमित शाही एसआईटी टीम
10. का० अश्विनी सिंह सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी
11. का0 विराट सिंह साइबर सेल कमिश्ररेट वाराणसी




