नीरज शुक्ला
बाराबंकी
थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम सिरौली कलां में बीती रात चोरों ने रंजीत कुमार पुत्र काशीराम के घर मे घुसकर बक्से में रखा 40 हज़ार रुपये समेत सोने की टप,चांदी की बिछिया,चांदी की जंजीर उड़ाने में सफल रहे।आपको बताते चले कि रंजीत एक मजदूरी पेशा व्यक्ति है मेहनत मजदूरी करके 40 हजार रुपये इकट्ठा किया था।रंजीत कल शनिवार को अपनी पत्नी को लाने गया था जो कि लखनऊ में थी लेकिन शाम हो जाने के कारण रिस्तेदारों ने रुक जाने की सलाह दी जिस कारण रंजीत वही रुक गया।वही दूसरी तरफ रामनगर क्षेत्र में पहले से ही महारत हासिल कर रहे अज्ञात चोरों ने आज रात फिर एक मजदूर को साफ कर गए।
अब देखना यह है कि इस घटना को संज्ञान में लेते हुए रामनगर पुलिस चोरों के मुँह पर लगाम कब तक लगा पा रहे है।




