आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस के साथ शातिर सक्रिय अपराधी पिन्टू उर्फ अशोक की मुठभेड़ हुई है जिसमें अपराधी घायल हुआ

Agriculture Breaking

राम आशीष सिंह राठौड़पिन्टू उर्फ अशोक मुठभेड़ घायल, दाहिने पैर में गोली लगी है, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज ह आजमगढ़ विजय प्रकाश विजय प्रकाश जीयनप

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस के साथ शातिर सक्रिय अपराधी पिन्टू उर्फ अशोक की मुठभेड़ हुई है जिसमें अपराधी घायल हुआ इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, घायल अभियुक्त के विरुद्ध जनपद वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज है, अपराधी के पास से अवैध असलहा, कारतूस, मोटरसाइकिल व छिनैती के सोने की चेन बरामद हुई है, दिनांक 19.11.2025 को समय लगभग 00:29 बजे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मोहती घाट मेन रोड तिराहा के पास चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई में अभियुक्त पिन्टू उर्फ अशोक, निवासी भिटारी थाना लोहता जनपद वाराणसी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है ।