राघवेन्द्र मिश्र/ बाराबंकी:
जनपद बाराबंकी के दरियाबाद में एक गैस एजेंसी पर होमगार्ड और एक युवक के बीच हाथापाई हो गई। यह घटना उपभोक्ताओं की लंबी लाइन के दौरान हुई।जानकारी के अनुसार, दरियाबाद ब्लॉक के पास स्थित गैस एजेंसी पर रविवार को सुबह से देर शाम तक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। एजेंसी पर तैनात होमगार्ड हरीश लोगों को लाइन में खड़ा करा रहे थे।

इसी दौरान, कस्बे का एक युवक होमगार्ड हरीश से भिड़ गया। युवक ने कहा कि वह सुबह से लाइन में खड़ा है। शुरुआती नोकझोंक जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। दरियाबाद प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन वे मामले की जांच करा रहे हैं।




