संवाददाता : वसीम खान
मऊ- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान में ट्रैफिक विभाग के द्वारा वाहन चालकों द्वारा किया जा रहा है ट्रैफिक उल्लंघन को लेकर जिले भर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत बिना हेलमेट बिना कागजात के चल रहे हैं वाहन चालक और बिना सीट बेल्ट के फराटे से सड़कों पर चल रही गाड़ियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इस कार्यवाही के तहत ट्रैफिक विभाग द्वारा अब तक 380 वाहनों का चालान किया गया है जबकि पांच वाहन सीज किया गया है वही । इस कार्यवाही से जिले भर में दो पहिया वाहन चालकों सख्त हिदायत दी जा रही है कि गाड़ी के कागजात और हेलमेट लेकर जरूर निकले और चार पहिया वाले वाहन सीट बेल्ट पहन कर गाड़ी अवश्य चलाये साथ ही तेज गति और शराब पीकर वाहन ना चलाये जिससे जिले में में होने वाली दुर्घटनाओ से बचा जा सके ट्रैफिक विभाग के इंचार्ज श्याम शंकर पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हम लोंगो के द्वारा लगातार ट्रैफीक नियमों के बारे में जनता के बीच जाकर बताने का काम करते है की गाड़ी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के कभी भी ना चलाये ट्रैफीक नियमों का पालन करें चालान से हो सके तो ज्यादा से ज्यादा बचने का काम करें । जब दुर्घटना होती है तो आपकी जान तो जाती है बल्कि आपके घर वाले भी इसमें परेशान होते है । जब भी आप घर से निकलते है तो घर वाले आपका इंतेजार करते है मेरा बच्चा या बच्ची शाम तक घर वापस आ जाएंगे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए । इस लिए जनपद के सभी वाहनों चालकों से निवेदन है कि जो भी ट्रैफिक नियमो का पालन नही करेगा उसके खिलाफ ऐसे ही लगातार कार्यवाही की जाएगी । TSI इंद्रजीत सिंह TSI केदारनाथ भारती सौरभ यादव उमाकांत मौर्य सूर्य प्रकाश वर्मा कैलाश यादव धीरेंद्र आशुतोष प्रमोद रणजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे




