अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से मिलकर जमानियां के विकास कार्यो पर की चर्चा

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)

जमानिया (गाजीपुर) खबर गाजीपुर के जमानिया से है जहां नगर पालिका जमानियां के अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से मिलकर जमानियां के विकास कार्यो पर की चर्चा। बता दें की उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी के जन्मदिन पर जमानियां नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने रविवार की रात सीतापुर स्थित उनके आवास पर पहुँच कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई दी और उनके आवास पर ही रात्रि विश्राम किया। इस दौरान जयप्रकाश गुप्ता ने जमानियां नगर पालिका के सर्वांगीण विकास व जमानियां नगर पालिका को उत्तर प्रदेश का सबसे बेहतर नगर पालिका बनाने के लिए नगर विकास मंत्री से काफी देर तक विकास कार्यों व योजनाओं पर चर्चा की। जिस पर मंत्री ने कहा कि जमानियां नगर पालिका के विकास लिए मेरे तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा।