संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने बताया कि श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर, संत कबीर नगर द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत सामग्री अंश के भुगतान में व्यतिक्रम करने, विकास खण्ड से बाहर बैठकर डोंगल लगाकर भुगतान करने विकास खण्ड के शासन के निर्देशों के बावजूद रात्रि निवास न करने जिलाधिकारी के अधिकारी क्षेत्र में हस्ताक्षेप कर ग्राम पंचायत सचिव के कलस्टर आवंटन में परिवर्तन करने, मनरेगा योजना में लगातार निर्देश दिये जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित न करने का दोषी त्रिसदस्यीय समिति द्वारा जॉच में पाया गया। अस्तु इनको तत्काल प्रभाव से विकास खण्ड नाथनगर से विस्थापित किया जाता है तथा जनपद मुख्यालय से सम्बद्व कर सके विरूद्व अनुशासनिक कार्यवाही शासन को प्रस्तावित की जाती है। इनके स्थान पर खण्ड विकास अधिकारी बघौली श्री श्वेता वर्मा को विकास खण्ड नाथनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।
संवाददाता-आशीष शर्मा




