धड़ल्ले से अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटल, उप मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर।

स्थानीय समाचार

गाज़ीपुर:

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी

धड़ल्ले से अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटल, उप मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर।

गाजीपुर:सूबे के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने सूबे की स्वास्थ सेवाओं को सुधारने के लिए लगातार प्रयास रत हैं। और इसी क्रम में उन्होंने सूबे के जनपदों में अवैध रूप से संचालित होने वाले क्लिनिक व हॉस्पिटल जो बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रहे है।उन्हें तत्काल प्रभाव से जांच कर बंद करने का आदेश पारित किया।

ठीक इसी क्रम में गाजीपुर जनपद के सादात थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित शांति हड्डी हॉस्पिटल है। जो बिना किसी कैंपिटेंट डॉक्टर और स्टॉफ की मदद से धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। बड़ी विडंबना ये है की ये फर्जी हॉस्पिटल, प्रभारी सादात मेडिकल ऑफिसर अवधेश राव जी की ऑफिस से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है।इसके बावजूद भी इन फर्जी हॉस्पिटलों का धड़ल्ले से संचालन कही न कही इन अधिकारियों की भूमिका और कार्य शैली पर गंभीर सवाल उठा रहे है।आप को बताते चले कि शांति हड्डी हैस्पिटल के डाक्टर J S प्रसाद ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर अवधेश राव को भी कुछ देना पड़ता है।